नैनुआ सलेमपुर में कुश्ती अखाड़ा और प्ले ग्राउंड का शुभारंभ, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच
कौशाम्बी ब्यूरो। ग्रामीण अंचल में खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर देने की दिशा में बुधवार को ग्राम पंचायत नैनुआ सलेमपुर फैजुल्लापुर में कुश्ती अखाड़ा एवं प्ले ग्राउंड के निर्माण की शुरुआत हुई। अध्यक्ष जिला पंचायत जितेंद्र सोनकर के प्रतिनिधि तथा खंड विकास अधिकारी सुरेश राय ने प्रस्तावित स्थल पर भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।यह खेल मैदान विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण योजना के अंतर्गत तैयार किया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र के युवाओं तथा खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं का विस्तार होने से स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। कुश्ती अखाड़ा और प्ले ग्राउंड का निर्माण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने तथा युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों ने भी खेल सुविधाओं के विकास की इस पहल का स्वागत किया।



