Homeक्राइमकूटरचित नंबर प्लेट लगाकर डंपर चला रहा चालक गिरफ्तार, असली और फर्जी...

कूटरचित नंबर प्लेट लगाकर डंपर चला रहा चालक गिरफ्तार, असली और फर्जी नंबर में मिला अंतर

कूटरचित नंबर प्लेट लगाकर डंपर चला रहा चालक गिरफ्तार, असली और फर्जी नंबर में मिला अंतर

कौशाम्बी। वाहनों की चेकिंग के दौरान कूटरचित नंबर प्लेट लगाकर डंपर संचालित करने का मामला सामने आने पर मंझनपुर पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार किया है। डंपर पर लगी नंबर प्लेट UP70 PT2657 जांच में फर्जी मिली, जबकि वाहन का वास्तविक नंबर UP70 ST4480 पाया गया।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी तारकेश्वर मल्ल ने 17 नवंबर को थाना मंझनपुर में तहरीर देकर बताया था कि 16 नवंबर को ओवरलोड और अनाधिकृत वाहनों की चेकिंग के दौरान डंपर पर फर्जी नंबर प्लेट लगी मिली थी। जांच में वाहन स्वामी और चालक द्वारा कूटरचित नंबर प्लेट का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी सामने आई।

इस मामले में थाना मंझनपुर में मुकदमा अपराध संख्या 517/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 318(4), 338, 336(3) और 340(2) में मुकदमा दर्ज किया गया था। गुरुवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुलशन पुत्र मोहम्मद शफीक निवासी अंधावा, थाना महेवाघाट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू की है।

🔴 इसे भी पढ़ें

जमीन पर निर्माण के दौरान धारदार हथियार से हमले का आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के मुकदमे में था वांछित

कौशाम्बी। जमीन पर निर्माण कार्य कराने के दौरान हुए विवाद में धारदार हथियार से हमला करने के मामले में सराय अकिल पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी बबलू साहू निवासी बकोढ़ा है।

पुलिस के मुताबिक बकोढ़ा निवासी राजन साहू पुत्र भइयन साहू ने 7 नवंबर को थाने में तहरीर दी थी कि 28 अक्टूबर को वह अपने भाई के साथ जमीन पर निर्माण कार्य करा रहा था। इसी दौरान विपक्षी पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वादी को चोटें आईं, जबकि उसके भाई के सिर में गंभीर चोट लगी थी।

तहरीर के आधार पर थाना सराय अकिल में मुकदमा अपराध संख्या 349/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 109(1), 191(2), 191(3), 115(2), 352 और 351(3) में मुकदमा दर्ज किया गया था। गुरुवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त बबलू साहू पुत्र सुधीर लाल साहू निवासी बकोढ़ा को गिरफ्तार कर लिया।

🔴 इसे भी पढ़ें

2004 के आबकारी मामले में करीब 22 साल बाद वारंटी गिरफ्तार, पश्चिम शरीरा पुलिस ने की कार्रवाई

कौशाम्बी। पुराने आबकारी मामले में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पश्चिम शरीरा पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान लवलेश पुत्र श्याम केवट निवासी घोघपुर, थाना महेवाघाट के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ वर्ष 2004 में थाना पश्चिम शरीरा में मुकदमा अपराध संख्या 66/2004 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60(2) में मामला दर्ज था। न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

🔴 इसे भी पढ़ें

2010 के मुकदमे में वारंटी मनोज गिरफ्तार, मंझनपुर पुलिस ने न्यायालय के वारंट पर की कार्रवाई

कौशाम्बी। करीब 16 साल पुराने मुकदमे में न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में मंझनपुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मनोज पुत्र केशन लाल निवासी गांधीनगर, कस्बा मंझनपुर है।

पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के खिलाफ वर्ष 2010 में थाना मंझनपुर में मुकदमा अपराध संख्या 214/2010 दर्ज किया गया था। मामले में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 354, 323, 504 और 506 के तहत कार्रवाई की गई थी। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की।

RELATED ARTICLES

Most Popular