Homeक्राइमझूंसी में 17 वर्षीय किशोर की हत्या से सनसनी, सिर पर चोट...

झूंसी में 17 वर्षीय किशोर की हत्या से सनसनी, सिर पर चोट के निशान ।

प्रयागराज में 17 वर्षीय किशोर की हत्या से सनसनी, सिर पर चोट के निशान; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

प्रयागराज। झूंसी थाना क्षेत्र के हवेलिया नाले के पास मंगलवार सुबह 17 वर्षीय किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कोहना क्षेत्र निवासी ईशांतनु दुबे के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक किशोर सोमवार रात फोन आने के बाद घर से निकला था। इसके बाद मंगलवार सुबह उसका शव मिलने की सूचना सामने आई। घटनास्थल के पास उसकी स्कूटी भी खड़ी मिली। किशोर के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हत्या के पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और किशोर के अंतिम समय में किन लोगों से संपर्क हुआ था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।घटना ने परिवार के साथ ही इलाके के लोगों को भी झकझोर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत की वास्तविक वजह और घटना के पीछे की परिस्थितियां स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच

RELATED ARTICLES

Most Popular