Uttar Pradesh 2 October 2026
दिव्यांगजनों को मिली सहूलियत की सौगात, 55 ट्राई साइकिल समेत सहायक उपकरण वितरित
कौशाम्बी । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकास भवन स्थित सरस हॉल में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित करने के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा एवं निवर्तमान विधायक लाल बहादुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।कार्यक्रम के दौरान 55 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, 10 को व्हील चेयर, 20 को बैसाखी तथा दो दिव्यांगजनों को स्मार्ट केन प्रदान किए गए। सहायक उपकरण प्राप्त करने के बाद लाभार्थियों के चेहरों पर प्रसन्नता दिखाई दी। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं।इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना के तीन लाभार्थियों रामदीन, रामसूरत एवं विजय पाल सिंह को प्रमाण-पत्र दिए गए। वहीं ‘ओ लेवल’ निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत चयनित 12 लाभार्थियों सिद्धार्थ यादव, अतुल कुमार, संदीप कुमार, शालू प्रजापति, संजना, सचित यादव, श्रेजल सोनी, शिवानी नामदेव, छाया देवी, गौरव पाल, आदित्य कुमार एवं अमित कुमार को स्वीकृति प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पात्र लोगों से सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर नियमानुसार लाभ उठाने तथा अन्य पात्र लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विकास वर्मा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मुदित श्रीवास्तव समेत संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ो

रंगों में साकार हुआ विकसित भारत का सपना, नौनिहालों ने कैनवास पर उकेरी उज्ज्वल भविष्य की छवि
कौशाम्बी । जनपद में ‘मेरे सपनों का भारत’ एवं ‘विकसित भारत 2047’ विषय पर जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंझनपुर में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ तक के परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। बच्चों ने अपनी कल्पनाओं, आकांक्षाओं और राष्ट्र निर्माण के सपनों को रंगों के माध्यम से कागज पर जीवंत किया।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक विविधता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, तकनीकी प्रगति, महिला सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता, ग्रामीण विकास और आधुनिक भारत की परिकल्पना को चित्रों में उकेरा। किसी चित्र में तिरंगे की शान नजर आई तो किसी में हरित-भरे भारत की तस्वीर दिखाई दी। वहीं विज्ञान एवं तकनीक से आगे बढ़ते भारत और शिक्षा के प्रकाश से आलोकित समाज की कल्पना भी बच्चों की कलाकृतियों में दिखाई दी।प्रतियोगिता के बाद उदयन सभागार में उत्कृष्ट पोस्टरों की प्रदर्शनी लगाई गई। अतिथियों एवं दर्शकों ने विद्यार्थियों की कलाकृतियों का अवलोकन किया और उनकी कल्पनाशीलता की सराहना की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने कहा कि चित्रकला बच्चों की भावनाओं और सपनों को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करते हैं।राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने कहा कि बेटियों और बच्चों को अपनी प्रतिभा सामने रखने के समान अवसर मिलना जरूरी है। नगर पंचायत भरवारी की अध्यक्ष कविता पासी ने कहा कि बच्चों के सपनों में ही देश के भविष्य की आधारशिला छिपी है।मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ का लक्ष्य तभी सार्थक होगा, जब नई पीढ़ी ज्ञान, विज्ञान, कौशल, संस्कार और नवाचार के साथ आगे बढ़ेगी। बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि विद्यालय केवल पुस्तकीय ज्ञान का केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों की प्रतिभा को पहचानने और निखारने का मंच भी है। पूर्व विधायक लाल बहादुर ने भी विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा की सराहना की।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वंशू देवी, उच्च प्राथमिक विद्यालय बारह हवेली, विकासखंड कड़ा ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान आयुष, प्राथमिक विद्यालय पिपरहटा, विकासखंड मूरतगंज, तृतीय स्थान अंजली देवी, कंपोजिट विद्यालय टेनशाह आलमबाद, विकासखंड मंझनपुर, चतुर्थ स्थान शिखा, उच्च प्राथमिक विद्यालय तिलगोड़ी, विकासखंड नेवादा तथा पंचम स्थान सुवान्शु, उच्च प्राथमिक विद्यालय गोहरा मारूफपुर, विकासखंड कौशाम्बी ने हासिल किया।विजेता विद्यार्थियों की कलाकृतियों में विषय की समझ, कल्पनाशीलता, रंग संयोजन और भविष्य के भारत की सकारात्मक तस्वीर विशेष रूप से उभरकर सामने आई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा धर्मराज मौर्य सहित अधिकारी, शिक्षक और अन्य गणमान्य मौजूद रहे। संचालन डॉ. ओम प्रकाश सिंह, बीईओ राजीव प्रताप सिंह एवं अरुण सिंह ने किया।

सात दिवसीय सेवा शिविर का समापन, योजनाओं के लाभार्थियों से जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया संवाद
कौशाम्बी । मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड मंझनपुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।समापन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से लाभान्वित नागरिकों से संवाद किया। उन्होंने लाभार्थियों से योजनाओं के माध्यम से मिले लाभ की जानकारी ली और शिविर के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य पात्र लोगों तक सुविधाएं पहुंचाना है। ऐसे बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराने में सुविधा होती है
जल संरक्षण की शपथ से गूंजा अमीनपुर सावरों, ग्रामीणों ने बूंद-बूंद बचाने का लिया संकल्प
कौशाम्बी । ग्राम पंचायत अमीनपुर सावरों में जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ? जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्धन के लिए शपथ ली।जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जल जीवन की मूल आवश्यकता है और इसकी प्रत्येक बूंद को बचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, “जल है तो कल है।” जल संरक्षण केवल वर्तमान की जरूरत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ा विषय है।उन्होंने ग्रामीणों से दैनिक जीवन में जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने, पानी की बर्बादी रोकने, जल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने तथा वर्षा जल के संरक्षण की दिशा में सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे प्रत्येक व्यक्ति की दैनिक आदत का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।कार्यक्रम में ग्रामीणों ने जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन और पानी की बर्बादी रोकने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।खबरग्रामसभा में ग्रामीणों को वीबी-जी राम जी योजना की दी गई जानकारी, रोजगार और आजीविका सुरक्षा पर जोरकौशाम्बी ब्यूरो। भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में 2 अक्टूबर को आयोजित ग्रामसभा में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जी राम जी योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं इसके प्रावधानों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। योजना के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को रोजगार एवं आजीविका सुरक्षा उपलब्ध कराने के साथ टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण पर भी जोर दिया गया।जनपद कौशाम्बी के लिए प्रयागराज मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त मत्स्यनाथ त्रिवेदी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अधिकारी ने विकासखंड मंझनपुर की ग्राम पंचायत हिसामपुर में आयोजित ग्रामसभा में प्रतिभाग किया। उन्होंने ग्रामीणों को योजना के उद्देश्यों, विभिन्न प्रावधानों तथा रोजगार एवं आजीविका से जुड़े अवसरों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।उपायुक्त श्रम रोजगार डॉ. बिनय मिश्र ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता और पात्र ग्रामीण परिवारों तक लाभ पहुंचाने से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी। ग्रामसभा में ग्रामीणों की जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों का समाधान भी किया गया।इस अवसर पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी आशीष मिश्र, एडीओ पंचायत कमला कांत मिश्र, ग्राम प्रधान, ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सहायक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने योजना के सफल क्रियान्वयन में ग्राम पंचायत और ग्रामीणों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।


