उत्तर प्रदेश 02 अक्टूबर 2026
विद्युत अधिनियम के वारंटी आरोपी को सैनी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष
कौशाम्बी। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत थाना सैनी पुलिस ने विद्युत अधिनियम से जुड़े वर्ष 2018 के पुराने मुकदमे में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।मिली जानकारी के मुताबिक थाना सैनी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 531/2018, धारा 135 विद्युत अधिनियम से संबंधित वारंटी अभियुक्त गोविंद मौर्य पुत्र इंद्रजी मौर्य, निवासी दारानगर, थाना कड़ाधाम, जनपद कौशाम्बी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था, जिसके अनुपालन में पुलिस टीम ने तलाश कर उसे हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की जा रही है। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम थाना सैनी की रही।



