उत्तर प्रदेश 02 अक्टूबर
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को कौशाम्बी पुलिस ने किया गिरफ्तार।
कौशाम्बी । थाना कौशाम्बी पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 5 सितंबर 2026 को पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि आरोपी ने नाबालिग के साथ जबरन गलत काम किया तथा विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने मामले में मुकदमा अपराध संख्या 132/2026 के तहत धारा 70(2), 352, 351(2) बीएनएस तथा 5G/6 पॉक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया था। प्रेस नोट के मुताबिक 1 अक्टूबर 2026 को थाना कौशाम्बी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त अंकित कुमार सरोज पुत्र दिनेश कुमार सरोज, निवासी नसुरूल्लापुर, थाना पश्चिम शरीरा, जनपद कौशाम्बी को बनी खास के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम थाना कौशाम्बी पुलिस की रही।



