ऑपरेशन चक्रव्यूह में कौशाम्बी पुलिस का शिकंजा, पांच वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
कौशाम्बी ब्यूरो। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कौशाम्बी पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।थाना मंझनपुर की कार्रवाईथाना मंझनपुर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें मु0अ0सं0 415/2021 धारा 352/504 आईपीसी से संबंधित राजू उर्फ ओम प्रकाश पुत्र संतराम निवासी गोबर सहाई तथा मु0अ0सं0 233/2025 धारा 74/115(2)/352/351(2) बीएनएस से संबंधित वारंटी अभिलाष पटेल पुत्र कैलाश निवासी रामपुर बसोहरा शामिल हैं। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी थे, जिसके अनुपालन में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।थाना सराय अकिल से एक वारंटी गिरफ्तारथाना सराय अकिल पुलिस ने मु0अ0सं0 26/2005 धारा 302/201/120बी/34 आईपीसी से संबंधित वारंटी अशोक कुमार पुत्र अवध नारायण मिश्रा निवासी बसुहार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को हिरासत में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।थाना चरवा पुलिस की कार्रवाईथाना चरवा पुलिस ने भी दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें मु0अ0सं0 76/2020 धारा 302 आईपीसी से संबंधित जितेन्द्र पुत्र सूरज पाल पासी निवासी ग्राम चरवा तथा मु0अ0सं0 145/2001 धारा 324/504 आईपीसी से संबंधित वारंटी राम शरण पुत्र गया प्रसाद निवासी ग्राम कटरा शामिल हैं।पुलिस के मुताबिक अभियान के दौरान न्यायालय से जारी वारंटों का अनुपालन प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्रों में वारंटियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार किए गए सभी पांच अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान आगे भी जारी रहेगा।



