HomeUncategorizedरोजगार मेले में 345 युवाओं ने लिया हिस्सा, 247 अभ्यर्थी प्रारंभिक चयन...

रोजगार मेले में 345 युवाओं ने लिया हिस्सा, 247 अभ्यर्थी प्रारंभिक चयन में शामिल

उत्तर प्रदेश 29 सितंबर 2026

कौशाम्बी । युवाओं को रोजगार से जोड़ने और निजी क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी देने के उद्देश्य से सोमवार को बाबू सिंह इंटर कॉलेज, सयारा में रोजगार मेला एवं कॅरियर काउंसिलिंग कार्यशाला आयोजित हुई। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई और कौशल विकास मिशन की ओर से आयोजित मेले में युवाओं को रोजगार, कौशल प्रशिक्षण और कॅरियर निर्माण से संबंधित जानकारी दी गई।रोजगार मेले में कुल 345 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता, कौशल और निर्धारित मानकों के आधार पर साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया पूरी की। प्रक्रिया के बाद 247 अभ्यर्थियों को प्रारंभिक रूप से चयनित एवं शॉर्टलिस्ट किया गया।मेले में टाटा फिएट, मिण्डारेका, टाटाग्रीन, वोडाफोन आइडिया, भारतीय जीवन बीमा निगम, एसआईएस सिक्योरिटी, फ्लिपकार्ट, रमेश चैरिटेबल, रमेश होंडा, रोहित हाईब्रिड सीड्स, इमीग्रेशन सिक्योरिटी, टेक्नो, सतिन क्रेडिट केयर, प्राइम कनेक्ट, आजाद इंजीनियरिंग और डिक्शन सहित विभिन्न कंपनियों ने भाग लिया।आयोजन में युवाओं को रोजगार के साथ कॅरियर निर्माण, निजी क्षेत्र की संभावनाओं, भर्ती प्रक्रिया, आवश्यक योग्यता और विभिन्न रोजगारपरक अवसरों के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने प्रतिभागी अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन किया।भारतीय वायुसेना के वारंट ऑफिसर अमरेन्द्र कुमार जायसवाल एवं दुर्गेश सिंह ने युवाओं को अग्निवीर वायु भर्ती के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक तैयारी और वायुसेना में उपलब्ध अवसरों के बारे में युवाओं का मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम में कौशल विकास मिशन के एमआईएस प्रबंधक दीपक मौर्य, योगेन्द्र शुक्ला, सेंटर मैनेजर रवि कुमार सहित कौशल विकास मिशन एवं राजकीय आईटीआई के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular