HomeUncategorizedनिर्माणाधीन मकान के पास पानी में मिला मजदूर, पांच बच्चों के सिर...

निर्माणाधीन मकान के पास पानी में मिला मजदूर, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

27 सितंबर 2026

उत्तरप्रदेश कौशाम्बी । मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब धनश्याम तिराहा-बांधवा रोड के पास निर्माणाधीन मकान के समीप पानी से भरे गड्ढे में एक मजदूर का शव दिखाई पड़ा। सूचना फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकलवाया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान करारी थाना क्षेत्र के हिसामपुर गांव निवासी करीब 38 वर्षीय राजू सरोज पुत्र भईयालाल सरोज के रूप में हुई। बताया गया कि राजू निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहा था। रविवार सुबह लोगों ने गड्ढे में उसका शव देखा तो पुलिस को जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और रो-रोकर बेहाल हो गए।मृतक के परिवार में पांच छोटे बच्चे हैं। राजू की मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। पुलिस के अनुसार मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्पष्ट होगी। फिलहाल मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular