HomePolicमिशन शक्ति फेज-6: कौशाम्बी में महिला पुलिस की भव्य बाइक रैली, सुरक्षा...

मिशन शक्ति फेज-6: कौशाम्बी में महिला पुलिस की भव्य बाइक रैली, सुरक्षा और स्वावलंबन का दिया संदेश

मिशन शक्ति फेज-6: कौशाम्बी में महिला पुलिस की भव्य बाइक रैली, सुरक्षा और स्वावलंबन का दिया संदेश

कौशाम्बी । महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को कौशाम्बी में मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने भव्य बाइक रैली निकाली। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के नेतृत्व में आयोजित रैली के जरिए महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में निवर्तमान विधायक संजय गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा और अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह शामिल हुईं। रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुरू होकर मंझनपुर चौराहा, जामा मस्जिद कस्बा मंझनपुर और मुख्य मार्ग से गुजरते हुए दोबारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।रैली के दौरान पुलिसकर्मियों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से आमजन को मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी। पोस्टर और बैनर के जरिए महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। इनमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला पावर हेल्पलाइन 1090, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 और पुलिस आपातकालीन सेवा 112 शामिल हैं। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उन्हें अपने अधिकारों की जानकारी देना और जरूरत पड़ने पर सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी मंझनपुर, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और मीडिया कर्मी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों का सीओ ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

कौशाम्बी । नवदुर्गा पर्व के मद्देनजर कौशाम्बी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। सोमवार, 19 अक्टूबर को क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी अरुण कुमार शुक्ला ने थाना पश्चिम शरीरा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों और जिम्मेदार लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।क्षेत्राधिकारी ने प्रतिमा विसर्जन के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विसर्जन प्रक्रिया को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही संबंधित कर्मचारियों को अपने दायित्वों के प्रति गंभीर रहने और विसर्जन स्थलों पर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।पुलिस प्रशासन त्योहार के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए सतर्कता बरत रहा है। कौशाम्बी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग करें। पुलिस ने लोगों से यह भी अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी समस्या या अवांछनीय गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

RELATED ARTICLES

Most Popular