Homeखेलबसुहार के दंगल के अखाड़े में पहलवानों ने दिखाया दमखम, चैंपियन मुकाबले...

बसुहार के दंगल के अखाड़े में पहलवानों ने दिखाया दमखम, चैंपियन मुकाबले के साथ दो दिवसीय मेले का भव्य समापन

बसुहार के दंगल के अखाड़े में पहलवानों ने दिखाया दमखम, चैंपियन मुकाबले के साथ दो दिवसीय मेले का भव्य समापन

कौशाम्बी । नेवादा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बसुहार में आयोजित दो दिवसीय ऐतिहासिक दंगल मेले के अंतिम दिन बसुहार के दंगल के अखाड़े में पहलवानों का जबरदस्त दमखम देखने को मिला। दूर-दराज से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में एक-दूसरे को कड़ी चुनौती देते हुए शानदार दांव-पेच आजमाए। चैंपियन और फाइनल मुकाबलों ने दंगल का रोमांच और बढ़ा दिया। पहलवानों के हर जोरदार दांव पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया। मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग अखाड़े के आसपास जुटे रहे।दंगल के दौरान शिबू चौरसिया की शानदार कमेंट्री ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। उन्होंने अपने जोशीले अंदाज और प्रभावशाली कमेंट्री के माध्यम से न केवल दर्शकों का उत्साह बढ़ाया, बल्कि अखाड़े में उतरने वाले पहलवानों में भी जोश भरा। रोमांचक मुकाबलों के बीच उनकी कमेंट्री से माहौल लगातार उत्साहपूर्ण बना रहा।दंगल मेले के सफल आयोजन में ग्राम पंचायत बसुहार के प्रशासक एवं ग्राम प्रधान तीर्थ राज सिंह की भूमिका भी प्रमुख रही। उन्होंने पहलवानों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं कराने के साथ उनके उत्साहवर्धन पर विशेष ध्यान दिया। समापन अवसर पर ग्राम प्रधान ने चैंपियन मुकाबले में विजेता तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को सम्मानजनक पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरस्कार और सम्मान पाकर पहलवानों के चेहरे खिल उठे। पहलवानों ने बेहतर व्यवस्था और पुरस्कार के लिए ग्राम प्रधान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है और कुश्ती की पारंपरिक पहचान को मजबूती मिलती है।दंगल में प्रेम नारायण तिवारी, अरविंद मिश्रा, डॉ. रमाशंकर मिश्र, सुखनारायण त्रिपाठी, शीतला मिश्र (डायरेक्टर) सहित सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया और दंगल के सफल आयोजन की सराहना की।दो दिनों तक चले इस ऐतिहासिक दंगल मेले में कुश्ती के रोमांच ने लोगों को बांधे रखा। अखाड़े में उमड़ी भीड़, पहलवानों के शानदार मुकाबले और उत्साहपूर्ण माहौल ने आयोजन को यादगार बना दिया। चैंपियन मुकाबले के बाद पुरस्कार वितरण के साथ दो दिवसीय दंगल मेले का भव्य समापन हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular