uttar Pradesh 6 Actubar
आकांक्षी विकासखंडों में विकास की जमीनी हकीकत परखने पहुंचे शासन के नोडल अधिकारी
कौशाम्बी । आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के तहत शासन से नामित नोडल अधिकारियों बद्रीनाथ सिंह, विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग तथा राज कुमार-I, विशेष सचिव ऊर्जा विभाग ने सोमवार को कौशाम्बी और मंझनपुर विकासखंड के विभिन्न गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति परखी।निरीक्षण के दौरान आरआरसी सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा पंचायत भवन का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने बच्चों की उपस्थिति, शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य सुविधाओं और ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली।ग्राम प्रधान, सचिव, बीडीओ, खंड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। नीति आयोग के सीएम फेलो ने दोनों विकासखंडों के विभिन्न संकेतकों की प्रगति और संचालित योजनाओं की जानकारी नोडल अधिकारियों को दी।नोडल अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित संकेतकों के अनुरूप लगातार प्रगति सुनिश्चित करने तथा योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्तमान उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी लेते हुए निरीक्षण के आधार पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।


