Homeबड़ी ख़बरेंSIR विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से...

SIR विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े मामले पर देश की नजर

new Delhi 5 actubar 2026

SIR विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े मामले पर देश की नजर

नई दिल्ली। चुनाव आयोग की ओर से कराए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चल रहा राजनीतिक और कानूनी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से संबंधित याचिकाओं पर सोमवार, 5 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ मामले की सुनवाई करेगी। याचिकाओं में SIR से जुड़े चुनाव आयोग के फैसलों, दिशा-निर्देशों और तकनीकी बदलावों को चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ताओं की ओर से मतदाता सूची में नाम हटाए जाने को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं और मामले की जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायिक जांच आयोग अथवा विशेष जांच दल गठित करने की मांग भी की गई है। SIR को लेकर विपक्ष लगातार चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहा है। विपक्षी दलों का आरोप है कि मतदाता सूची में बदलाव से बड़ी संख्या में मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। दूसरी ओर चुनाव आयोग का कहना है कि पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाना तथा डुप्लीकेट, मृत और अपात्र मतदाताओं के नाम हटाना है। आयोग ने यह भी कहा है कि पात्र मतदाता गलती से सूची से बाहर रह गए हों तो उन्हें शामिल करने की प्रक्रिया जारी है। मामले में भाजपा ने भी विपक्ष के आरोपों का विरोध किया है। भाजपा की ओर से कहा गया है कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के पीछे राजनीतिक अभियान चलाया जा रहा है और पार्टी इस अभियान का जवाब तथ्यों के आधार पर देगी।ऐसे में आज सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई केवल एक कानूनी कार्यवाही नहीं, बल्कि SIR को लेकर चल रहे देशव्यापी राजनीतिक विवाद के अगले चरण के रूप में भी देखी जा रही है।

इसे भी पढ़ो

5 अक्टूबर 2026

मुंबई में ठाकरे बंधुओं का शक्ति प्रदर्शन, SIR रद्द करने और CEC के इस्तीफे की मांग


मुंबई। महाराष्ट्र में SIR को लेकर राजनीतिक टकराव तेज हो गया है। रविवार, 4 अक्टूबर को शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मुंबई में संयुक्त विरोध मार्च निकाला। इसे ‘विराट गर्जना मोर्चा’ नाम दिया गया। मार्च में कांग्रेस और शरद पवार गुट की एनसीपी के नेताओं ने भी भाग लिया। मार्च मेट्रो सिनेमा से शुरू होकर बीएमसी मुख्यालय तक पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाराष्ट्र में SIR प्रक्रिया को रद्द करने की मांग उठाई। राज ठाकरे ने चुनाव प्रक्रिया में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की जगह बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग भी दोहराई।राज ठाकरे ने SIR की वैधानिकता पर सवाल उठाते हुए पूर्व केंद्रीय गृह सचिव आरके सिंह के एक पत्र का हवाला दिया और दावा किया कि विशेष पुनरीक्षण असाधारण परिस्थितियों में और विशेष निर्वाचन क्षेत्र के लिए किया जा सकता है। उन्होंने व्यापक स्तर पर SIR किए जाने पर सवाल उठाया
विपक्षी दलों का कहना है कि मतदाता सूची में बड़ी संख्या में नाम हटने से चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। हालांकि चुनाव आयोग इन आरोपों को स्वीकार नहीं करता और उसका कहना है कि SIR का उद्देश्य मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना है। भाजपा ने भी विपक्ष के आरोपों को खारिज किया है।

इसे भी पढो

ठाकरे बंधुओं के प्रदर्शन पर भाजपा का पलटवार, कहा- मतदाता सूची की शुद्धता जरूरी


महाराष्ट्र मुंबई। SIR के खिलाफ मुंबई में विपक्षी दलों के संयुक्त प्रदर्शन के बाद भाजपा ने भी अपना पक्ष सामने रखा है। भाजपा ने विपक्ष द्वारा चुनाव आयोग और SIR पर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हुए मतदाता सूची में डुप्लीकेट और अपात्र नामों की मौजूदगी का मुद्दा उठाया है।
भाजपा नेताओं का कहना है कि यदि मतदाता सूची में गलत, डुप्लीकेट अथवा अपात्र नाम मौजूद हैं तो उन्हें हटाने की प्रक्रिया पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए। पार्टी ने विपक्ष की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर भी सवाल खड़े किए हैं। भाजपा नेताओं ने यह प्रश्न उठाया कि किसी अधिकारी के इस्तीफे की मांग करने मात्र से उनके कार्यकाल में लिए गए सभी निर्णय स्वतः निरस्त कैसे हो सकते हैं।भाजपा ने संकेत दिया है कि विपक्ष के अभियान का जवाब तथ्यों के साथ दिया जाएगा। पार्टी का कहना है कि SIR को राजनीतिक मुद्दा बनाने के बजाय मतदाता सूची की शुद्धता और पात्र मतदाताओं के अधिकार दोनों पर ध्यान दिया जाना चाहिए। दूसरी ओर विपक्ष का कहना है कि पुनरीक्षण की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए और किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए। इसी विवाद के बीच 5 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular