Homeक्राइमप्रयागराज में अवैध प्लाटिंग पर चला PDA का बुलडोजर, 26 बीघा जमीन...

प्रयागराज में अवैध प्लाटिंग पर चला PDA का बुलडोजर, 26 बीघा जमीन पर ध्वस्तीकरण से मचा हड़कंप

प्रयागराज में अवैध प्लाटिंग पर चला PDA का बुलडोजर, 26 बीघा जमीन पर ध्वस्तीकरण से मचा हड़कंप

प्रयागराज। अवैध तरीके से कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है। पीडीए की प्रवर्तन टीम ने एक ही अभियान में करीब 26 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया। कार्रवाई झलवा और पीपलगांव क्षेत्र में की गई।पीडीए की टीम ने सड़क, प्लाट और अन्य निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कालिंदीपुरम क्षेत्र में प्राधिकरण की जमीन पर बनाए गए एक रियल एस्टेट कार्यालय को भी कार्रवाई के दौरान गिराया गया। अधिकारियों के अनुसार यह कार्यालय प्राधिकरण की जमीन पर कब्जा कर बनाया गया था।इसके बाद एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के भीटी असदुल्लापुर, शाह उर्फ पीपलगांव में कार्रवाई की गई। यहां करीब आठ बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया गया। इसी क्षेत्र में करीब 10 बीघा भूमि पर की गई दूसरी अवैध प्लाटिंग पर भी कार्रवाई हुई। रावतपुर क्षेत्र में करीब आठ बीघा भूमि पर विकसित की जा रही प्लाटिंग को भी ध्वस्त कराया गया।पीडीए की कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन टीम के अधिकारी, अभियंता, लेखपाल और पुलिस बल मौजूद रहा। एक ही दिन में बड़े पैमाने पर हुई इस कार्रवाई से अवैध तरीके से प्लाटिंग कर कॉलोनी विकसित करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

आराधना मिश्रा मोना के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर प्रयागराज में कांग्रेस की पोस्टरबाजी, सियासी संदेशों ने खींचा ध्यान

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की कमान आराधना मिश्रा ‘मोना’ को सौंपे जाने के बाद प्रयागराज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह सड़कों पर दिखाई दिया। शहर के सिविल लाइंस सहित कई स्थानों पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से पोस्टर लगाए गए। पोस्टरों के जरिए नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने का संदेश दिया गया।कांग्रेस ने हाल ही में संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए रामपुर खास से विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही इमरान मसूद को प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन में किए गए इन बदलावों को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।प्रयागराज में पोस्टर सामने आने के बाद शहर की राजनीतिक गतिविधियां भी चर्चा में आ गई हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नई प्रदेश अध्यक्ष के प्रति समर्थन जताते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनाव में पार्टी को सक्रिय भूमिका में लाने का संदेश दिया।पोस्टरबाजी ने प्रयागराज की सियासत में कांग्रेस की सक्रियता को भी सामने ला दिया है। आने वाले दिनों में संगठनात्मक स्तर पर पार्टी की गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular