उत्तर प्रदेश 2 अक्टूबर 2026
मच्छरजनित बीमारियों पर वार, जागरूकता रैली को हरि झंडी दिखा कर दिया बचाव का संदेश
कौशाम्बी । विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर से जन-जागरूकता रैली निकाली गई। विधायक चायल पूजा पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली कलेक्ट्रेट से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर तक निकाली गई।इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी मंझनपुर डॉ. नीरज कुमार और जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अनुपमा मिश्रा समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।अभियान के दौरान लोगों को मच्छरों और संक्रामक रोगों से बचाव के उपाय बताए जाएंगे। घरों के आसपास पानी जमा न होने देने, कूलर व गमलों की नियमित सफाई करने, मच्छरदानी लगाने और पानी की टंकियों को ढककर रखने की अपील की गई। लोगों को पूरी बांह के कपड़े पहनने तथा घर एवं कार्यस्थल के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए भी जागरूक किया गया।



