HomeUncategorized23 साल बाद इराक से अमेरिकी सैनिकों की वापसी पूरी, खत्म हुआ...

23 साल बाद इराक से अमेरिकी सैनिकों की वापसी पूरी, खत्म हुआ सैन्य मिशन

उत्तर प्रदेश

नई दिल्ली । अमेरिका ने इराक से अपने आखिरी सैनिकों की वापसी पूरी कर ली है। इसके साथ 2003 में शुरू हुए अमेरिकी सैन्य अभियान के एक लंबे अध्याय का अंत हो गया। अंतिम अमेरिकी सैनिक उत्तरी इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र स्थित एरबिल एयरबेस से रवाना हुए।अमेरिकी अधिकारियों ने इस वापसी को व्यवस्थित तरीके से पूरा किया गया अभियान बताया है। अमेरिका ने 2014 में इस्लामिक स्टेट (ISIS) के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया था। अब इराक में अमेरिकी भूमिका मुख्य रूप से प्रशिक्षण, सलाह और खुफिया सहयोग तक सीमित रहने की बात कही गई है।अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बावजूद इराक में सुरक्षा संबंधी चुनौतियां पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। ISIS के बचे हुए नेटवर्क और ईरान समर्थित सशस्त्र समूहों को लेकर चिंता बनी हुई है। इराकी सरकार के सामने विभिन्न सशस्त्र मिलिशिया को नियंत्रित करने और देश की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की चुनौती भी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular