HomeUncategorizedआंगन मिलन समारोह में माताओं से संवाद, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य...

आंगन मिलन समारोह में माताओं से संवाद, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य पर जोर

उत्तर प्रदेश 29 सितंबर 2026

कौशाम्बी । सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को ग्राम मेंडरहा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर माताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों से संवाद किया। इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और बच्चों की नियमित देखभाल पर चर्चा हुई।जिला पंचायत अध्यक्ष ने माताओं और लाभार्थियों से बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही पोषण संबंधी व्यवस्थाओं तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।कार्यक्रम में अन्नप्राशन और गोद भराई संस्कार में सहभागिता कर माताओं एवं परिवारों को स्वस्थ और सुपोषित समाज के निर्माण के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों को शुरुआती अवस्था से उचित पोषण, स्वच्छता और नियमित देखभाल देने पर विशेष जोर दिया गया।जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने कहा कि मातृशक्ति और बच्चों के स्वस्थ, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए सेवा, संवाद और समर्पण की भावना के साथ जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने माताओं से बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और नियमित देखभाल पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।उन्होंने लाभार्थियों की समस्याओं और सुझावों को भी सुना तथा आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्र और लाभार्थी परिवारों के बीच संवाद मजबूत करना तथा माताओं और बच्चों से जुड़े स्वास्थ्य एवं पोषण विषयों पर जागरूकता बढ़ाना रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular