HomeUncategorizedकौशाम्बी में कबड्डी और हॉकी के जिला स्तरीय ट्रायल की तारीखें घोषित

कौशाम्बी में कबड्डी और हॉकी के जिला स्तरीय ट्रायल की तारीखें घोषित

उत्तर प्रदेश 29 सितंबर 2026

कौशाम्बी । जिला खेल कार्यालय कौशाम्बी की ओर से जूनियर बालिका हॉकी, जूनियर बालिका कबड्डी, सबजूनियर बालक कबड्डी और सीनियर पुरुष कबड्डी की आगामी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए जिला एवं मंडल स्तरीय चयन और ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि और समय पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम कौशाम्बी पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।जिला खेल कार्यालय के अनुसार प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालक कबड्डी के लिए जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल 29 सितंबर 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम कौशाम्बी में होगा। चयनित खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय ट्रायल 30 सितंबर को पूर्वाह्न 10 बजे मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में आयोजित किया जाएगा।प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी के लिए भी जिला स्तरीय ट्रायल 29 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम कौशाम्बी में होगा। इसका मंडल स्तरीय चयन 30 सितंबर को अपराह्न 2 बजे मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में कराया जाएगा।जूनियर बालिका कबड्डी के लिए जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल 30 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम कौशाम्बी में होगा। मंडल स्तरीय ट्रायल 3 अक्टूबर को पूर्वाह्न 10 बजे प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होगा। वहीं जूनियर बालिका हॉकी का जिला स्तरीय ट्रायल भी 30 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम कौशाम्बी में होगा, जबकि मंडल स्तरीय चयन 1 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में आयोजित किया जाएगा।जिला खेल कार्यालय के मुताबिक चयनित खिलाड़ियों को आगे प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता 4 से 9 अक्टूबर तक मऊ में, सबजूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता 7 से 9 अक्टूबर तक आजमगढ़ में तथा जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता 15 से 17 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के अवसर पर प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता 8 से 10 अक्टूबर तक गोरखपुर में प्रस्तावित है।ट्रायल में भाग लेने वाले सबजूनियर खिलाड़ियों की आयु 1 जनवरी 2011 के बाद की होनी चाहिए, जबकि जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयु 1 जनवरी 2007 के बाद निर्धारित की गई है। पात्र खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आधार कार्ड, नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल बोनाफाइड, एड्रेस प्रूफ और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा।उपक्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू ने इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक अभिलेखों के साथ चयन स्थल पर पहुंचने को कहा है, ताकि वे जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल में प्रतिभाग कर सकें।

RELATED ARTICLES

Most Popular