HomeUncategorizedसराय अकिल कस्बे के आबादी में पटाखों के भंडारण पर अदालत सख्त,...

सराय अकिल कस्बे के आबादी में पटाखों के भंडारण पर अदालत सख्त, मोहम्मद तालिब की जमानत जमानत को किया खारिज

उत्तरप्रदेश कौशाम्बी । सराय अकिल थाना क्षेत्र में आबादी वाले इलाके में पटाखों और बारूद के कथित नियमविरुद्ध भंडारण के मामले में जेल में निरुद्ध मोहम्मद तालिब को अदालत से राहत नहीं मिली। जिला एवं सत्र न्यायालय ने उसकी जमानत याचिका सुनवाई के बाद खारिज कर दी। मामला 5 सितंबर को पुलिस की छापेमारी के दौरान बताए गए भारी मात्रा में पटाखा और बारूद बरामद होने से जुड़ा है।पुलिस के अनुसार, सराय अकिल थाना क्षेत्र के बुद्धपुरी मोहल्ले में मोहम्मद तालिब के गोदाम पर 5 सितंबर को छापा मारा गया था। तलाशी के दौरान वहां बड़ी मात्रा में पटाखे और बारूद का भंडारण मिलने का दावा किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया तथा मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।बताया गया कि मोहम्मद तालिब के पास पटाखों के कारोबार के लिए लाइसेंस था, लेकिन आरोप है कि लाइसेंस में निर्धारित स्थान कस्बे से बाहर का था। इसके बावजूद कस्बे के भीतर आबादी वाले क्षेत्र में बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण किया गया। अभियोजन पक्ष ने इसी आधार पर आबादी के बीच भंडारण को गंभीर मामला बताते हुए जमानत का विरोध किया।आरोपी की ओर से अधिवक्ता ने अदालत में उसे निर्दोष बताते हुए जमानत दिए जाने की मांग की। वहीं जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सोमेश्वर कुमार तिवारी ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आबादी के बीच बड़ी मात्रा में पटाखा और बारूद का भंडारण लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश बद्री प्रसाद पांडे ने मोहम्मद तालिब की जमानत याचिका निरस्त कर दी। आरोपी पहले से जिला कारागार में निरुद्ध बताया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular