कौशाम्बी ब्यूरो। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 28 सितंबर को आयोजित होने वाले रोजगार मेले के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए शुक्रवार को विकास भवन परिसर से प्रचार वाहनों को रवाना किया गया। मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रोजगार मेला उत्तर मिशन रोजगार के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई और कौशल विकास मिशन के संयुक्त प्रयास से विधानसभा सिराथू क्षेत्र के श्री बाबू सिंह इंटर कॉलेज, सयारा परिसर में आयोजित होगा। मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा।अधिकारियों के अनुसार मेले में एसआईएस सिक्योरिटी, टाटा मोटर्स समेत 15 से अधिक कंपनियां विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों के चयन के लिए शामिल होंगी। 18 वर्ष से अधिक आयु के अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकेंगे। आठवीं, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, परास्नातक और नर्सिंग योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए अलग-अलग रोजगार अवसर उपलब्ध रहेंगे। अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल अथवा ऐप पर निःशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं।इस दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण कुमार यादव, वरिष्ठ सहायक विनोद कुमार सिंह, कौशल विकास मिशन के एमआईएस प्रबंधक दीपक मौर्य, योगेंद्र शुक्ला एवं प्रतीक अवस्थी मौजूद रहे।
रोजगार मेले के प्रचार को निकले वाहन, 15 से अधिक कंपनियों में मिलेगा अवसर
RELATED ARTICLES


