HomeUncategorizedमकान गिरने से बेघर परिवार के बीच पहुंचे वीरेंद्र सरोज फौजी, एसडीएम...

मकान गिरने से बेघर परिवार के बीच पहुंचे वीरेंद्र सरोज फौजी, एसडीएम संग मौके पर पहुंचकर मदद का भरोसा दिलाया

कौशाम्बी ब्यूरो। मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ ने पंडरिया सुकुवारा निवासी श्रीमती हिरनिया सरोज पत्नी स्व. विजय सरोज के मकान गिराए जाने की सूचना पर पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर आवास और भूमि से जुड़ी समस्या की जानकारी ली तथा हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी उपजिलाधिकारी को साथ लेकर दोबारा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत कर उनकी परेशानियां सुनीं और संबंधित अधिकारियों से समस्या के शीघ्र समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। पात्रता के अनुसार परिवार को आवास और भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में भी पहल करने का आग्रह किया।नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि संकट की घड़ी में पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का समाधान कराना और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। एसडीएम के साथ मौके पर पहुंचने और अधिकारियों से कार्रवाई के निर्देश देने के बाद पीड़ित परिवार को राहत की उम्मीद जगी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular