HomeUncategorizedपॉक्सो एक्ट के दोषी को तीन साल की कठोर कैद, दस हजार...

पॉक्सो एक्ट के दोषी को तीन साल की कठोर कैद, दस हजार रुपये जुर्माना

पुलिस अधिक्षक की पहल

कौशाम्बी ब्यूरो। थाना कोखराज क्षेत्र में नाबालिग से छेड़खानी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के मामले में अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए तीन वर्ष के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह कार्रवाई शासन द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी के बाद हुई।पुलिस के अनुसार 12 सितंबर 2018 को वादी ने थाना कोखराज में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अशरफपुर निवासी शनी उर्फ हशीब पुत्र वशी अहमद ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी की तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर थाना कोखराज में मुकदमा अपराध संख्या 476/2018, धारा 354क, 504, 506 भादवि एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।पुलिस ने बताया कि विवेचना पूरी करने के बाद आरोपी के विरुद्ध आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। मामले में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल द्वारा प्रभावी पैरवी की गई। इसके परिणामस्वरूप 23 सितंबर 2026 को जनपद न्यायालय कौशाम्बी ने आरोपी शनी उर्फ हशीब को दोषी ठहराते हुए तीन वर्ष के कठोर कारावास तथा 10 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। पुलिस ने इसे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी अभियोजन पैरवी का परिणाम बताया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular