HomeUncategorizedपरिवार परामर्श केंद्र में छह पारिवारिक विवादों की हुई सुनवाई, एक दंपती...

परिवार परामर्श केंद्र में छह पारिवारिक विवादों की हुई सुनवाई, एक दंपती में बनी सहमति

कौशाम्बी ब्यूरो। परिवारिक विवादों के समाधान और पति-पत्नी के बीच आपसी संबंधों में सुधार के उद्देश्य से 24 सितंबर 2026 को परिवार परामर्श केंद्र कौशाम्बी में छह प्रकरणों की काउंसलिंग की गई। इस दौरान पति-पत्नी और उनके परिजनों को आमने-सामने बैठाकर विवाद के कारणों पर चर्चा की गई तथा आपसी समझ और सामंजस्य के माध्यम से विवाद सुलझाने का प्रयास किया गया।काउंसलिंग के दौरान एक प्रकरण में पति-पत्नी और उनके परिजनों के बीच आपसी सहमति बन गई। दोनों पक्षों को पारिवारिक दायित्वों के निर्वहन, आपसी सम्मान और सामंजस्य के साथ जीवन व्यतीत करने के लिए समझाया गया। काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों ने अपने मतभेद समाप्त कर सुलह-समझौते के साथ साथ रहने की सहमति जताई। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए घर भेज दिया गया।वहीं पांच अन्य प्रकरणों में दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन सकी। ऐसे मामलों में आगे की काउंसलिंग के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई। परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से पति-पत्नी के बीच उत्पन्न विवादों को बातचीत और समझौते के जरिए दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।काउंसलिंग के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के साथ साइबर अपराध से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया। उन्हें महिला हेल्पलाइन सहित विभिन्न आपातकालीन और सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई। पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वीमेन पावर हेल्पलाइन 1090, स्वास्थ्य सेवा 102, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 और महिला हेल्पलाइन 181 के बारे में बताया गया। साथ ही महिला हेल्पडेस्क, एंटी रोमियो टीम और संबंधित थानों के सीयूजी नंबरों की जानकारी भी दी गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular