कौशाम्बी ब्यूरो। किसानों को दीर्घकालीन कृषि ऋण एवं ब्याज अनुदान का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना, भारत टैक्सी, उर्वरक एप और कोआपरेटिव डेटा सेंटर के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण उदयन सभागार में किया गया। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम को देखा और सुना। इस दौरान किसानों को संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के माध्यम से किसानों को कृषि ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को ऋण पर ब्याज अनुदान का लाभ दिए जाने की जानकारी कार्यक्रम में रखी गई। कृषि कार्यों के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने तथा किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, जिला सहकारी बैंक प्रयागराज के चेयरमैन शिवमोहन मौर्य, डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव फेडरेशन के चेयरमैन चंद्र दत्त शुक्ला तथा मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी मौजूद रहे।मंझनपुर एवं सिराथू बैंक शाखाओं से जुड़े 10 ऐसे लाभार्थी किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने ऋण की किस्तों का समय से भुगतान किया है। सम्मानित किसानों को समय पर ऋण अदायगी के लिए प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के बारे में जानकारी दी और जनपद के किसानों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
किसानों को कृषि ऋण और ब्याज अनुदान का लाभ, कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ पर 10 किसान सम्मानित
RELATED ARTICLES


