HomeUncategorizedकबड्डी ट्रायल में 30 खिलाड़ियों ने आजमाया दम, सबजूनियर में 10 और...

कबड्डी ट्रायल में 30 खिलाड़ियों ने आजमाया दम, सबजूनियर में 10 और सीनियर टीम में 10 चयनित

उत्तर प्रदेश 30 सितंबर 2026

कौशाम्बी। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम कौशाम्बी में मंगलवार को सबजूनियर बालक कबड्डी और प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल आयोजित किए गए। दोनों वर्गों में खिलाड़ियों ने मैदान पर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों के नाम घोषित किए गए।सबजूनियर बालक कबड्डी के चयन ट्रायल में कुल 20 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में त्रिवेन्द्र पटेल, आयुष सोनकर, समीर सिंह, आयुष कुमार, मंजीत कुमार, अजय कुमार, दिव्यांशु मौर्या, प्रदीप कुमार, सचित कुमार और सुहैल अख्तर शामिल हैं।इसी दिन प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के लिए भी चयन ट्रायल कराया गया। इसमें कुल 10 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और सभी 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में नितिन यादव, दीपक कुमार, नीलेश, गुलाम वारिश, मो. इजमाम हाशमी, अमन कुमार, नितिन कुमार, फरमान सिद्दीकी, अजीत सिंह सूर्यवंशी और ऋषभ सिंह शामिल हैं।उपक्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू ने बताया कि चयन प्रक्रिया के माध्यम से खिलाड़ियों को आगे की प्रतियोगिताओं में कौशाम्बी का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

गांधी जयंती पर कौशाम्बी में वॉक रेस, पुरुष-महिला खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

कौशाम्बी । गांधी जयंती के अवसर पर खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ और जिला प्रशासन के समन्वय से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम कौशाम्बी में पुरुष एवं महिला वर्ग की वॉक रेस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता 2 अक्टूबर 2026 को सुबह छह बजे से शुरू होगी।जिला खेल विभाग के अनुसार प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ी जिला खेल कार्यालय में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण की कोई फीस निर्धारित नहीं की गई है। इच्छुक प्रतिभागियों को प्रतियोगिता शुरू होने से पहले पंजीकरण पूरा कराना होगा।उपक्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को खेल गतिविधियों से जोड़ना और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना है। पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिता आयोजित होने से अधिक प्रतिभागियों को इसमें हिस्सा लेने का मौका मिलेगा

RELATED ARTICLES

Most Popular