Homeबड़ी ख़बरेंकौशाम्बी: शिवाजी इंटर कॉलेज में छात्रों का फूटा गुस्सा, 'हाई वोल्टेज ड्रामे'...

कौशाम्बी: शिवाजी इंटर कॉलेज में छात्रों का फूटा गुस्सा, ‘हाई वोल्टेज ड्रामे’ के बीच एसडीएम प्रेरणा गौतम ने संभाला मोर्चा

उत्तर प्रदेश 02 अक्टूबर 2026

कौशाम्बी: शिवाजी इंटर कॉलेज में छात्रों का फूटा गुस्सा, ‘हाई वोल्टेज ड्रामे’ के बीच एसडीएम प्रेरणा गौतम ने संभाला मोर्चा

कौशाम्बी। जनपद के नेवादा विकास खंड स्थित शिवाजी इंटर कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया, जब सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं विद्यालय प्रशासन की मनमानी और बदइंतजामी के खिलाफ लामबंद हो गए। वर्षों से सुलग रहा छात्रों का आक्रोश आज ज्वालामुखी बनकर फट पड़ा। मूलभूत सुविधाओं के अभाव, अवैध वसूली और शिक्षकों के कथित अमर्यादित व्यवहार से तंग आकर सैकड़ों छात्रों ने एकजुट होकर विद्यालय परिसर में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। लगभग दो घंटे तक चले इस ‘हाई वोल्टेज ड्रामे’ और तीखे आक्रोश के बाद मौके पर पहुंचीं उप जिलाधिकारी (एसडीएम) प्रेरणा गौतम के कड़े रुख और आश्वासन के बाद ही छात्र शांत हुए।सैकड़ों हस्ताक्षरों के साथ गंभीर आरोपों का पुलिंदाआक्रोशित छात्रों ने विद्यालय प्रशासन के खिलाफ एक संयुक्त शिकायती पत्र तैयार किया, जिस पर सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने अपने हस्ताक्षर कर व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया। छात्रों द्वारा लगाए गए आरोप इतने गंभीर हैं कि उन्होंने शिक्षा के मंदिर को व्यापार और प्रताड़ना का केंद्र बना दिया है। शिकायती पत्र में मुख्य रूप से निम्नलिखित संगीन आरोप लगाए गए हैंछात्राओं से अभद्र व्यवहार का आरोप: छात्रों का सबसे गंभीर और संवेदनशील आरोप यह है कि विद्यालय के शिक्षकों द्वारा छात्राओं के साथ बेहद अभद्र और अशोभनीय व्यवहार किया जाता है, जिससे छात्राएं खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं। फीस के नाम पर भारी अवैध वसूली: नियमों को ताक पर रखकर छात्रों से तय शुल्क से कई गुना अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं। कक्षा 10 की निर्धारित फीस 336 रुपये की जगह 3800 रुपये तक वसूली जा रही है। यही नहीं, सरकारी स्कॉलरशिप (छात्रवृत्ति) का फॉर्म अग्रसारित करने के नाम पर भी प्रति छात्र 100 रुपये की अवैध उगाही की जा रही है। कक्षा 12 के छात्रों से भी ₹6000 तक की मोटी रकम वसूली जा रही है। मानसिक उत्पीड़न और धमकी की संस्कृति: छात्रों ने आरोप लगाया कि यदि कोई भी विद्यार्थी इस व्यवस्था या अवैध वसूली के खिलाफ आवाज उठाता है या आपत्ति (ऑब्जेक्शन) दर्ज कराता है, तो शिक्षक उन्हें सीधे स्कूल से नाम काटने और भविष्य बर्बाद करने की धमकी देते हैं। जर्जर भवन और बुनियादी सुविधाओं का अकाल: स्कूल में पीने के लिए साफ पानी तक मयस्सर नहीं है, छात्रों को कीटाणुयुक्त पानी पीने पर मजबूर होना पड़ रहा है। शौचालय गंदगी और काई से पटे पड़े हैं, जिससे महामारी फैलने का खतरा है। क्लासरूम के पंखे खराब हैं और छतें इस कदर क्षतिग्रस्त हैं कि बरसात में पानी टपकता है। खेलकूद के सामान के नाम पर भी विद्यालय पूरी तरह खाली है। दो घंटे तक चला छात्रों का उग्र प्रदर्शन, थरा उठा प्रशासनअपनी मांगों और सुरक्षा को लेकर अड़े सैकड़ों छात्रों ने विद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी पुरजोर आक्रोशता दिखाई। देखते ही देखते पूरा कॉलेज परिसर कुरुक्षेत्र में तब्दील हो गया। स्कूल प्रबंधन ने छात्रों की आवाज को दबाने की कोशिश की, लेकिन एकजुट छात्रों के आगे प्रबंधन पूरी तरह बेबस नजर आया। लगभग दो घंटे तक चले इस भारी बवाल और हाई वोल्टेज ड्रामे की सूचना जब तहसील प्रशासन को मिली, तो प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई।एसडीएम प्रेरणा गौतम ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा, दिया सख्त आश्वासनमामले की गंभीरता और छात्रों के बढ़ते उग्र प्रदर्शन को देखते हुए उप जिलाधिकारी (एसडीएम) प्रेरणा गौतम तुरंत भारी पुलिस बल के साथ शिवाजी इंटर कॉलेज पहुंचीं। एसडीएम ने सीधे आक्रोशित छात्रों से संवाद किया और उनकी एक-एक समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना। छात्रों ने रो-रोकर अपने साथ हो रहे मानसिक उत्पीड़न और अवैध वसूली की पूरी दास्तान अफसर के सामने बयां की।छात्रों के आक्रोश और शिकायती पत्र पर संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी प्रेरणा गौतम ने विद्यालय प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने छात्रों को पूरी निष्पक्षता के साथ आश्वस्त किया कि विद्यालय की बदहाल व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाएगा। एसडीएम ने साफ शब्दों में कहा कि बच्चों के भविष्य और छात्राओं की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। अवैध फीस वसूली और अभद्र व्यवहार के आरोपों की गहन जांच कराकर संबंधितों के खिलाफ कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।आश्वासन के बाद शांत हुए छात्रप्रशासनिक मुखिया (एसडीएम) के इस बेहद कड़े रुख और त्वरित एवं सकारात्मक आश्वासन के बाद ही जाकर बच्चों की उग्रता शांत हुई। छात्र इस बात पर सहमत हुए कि वे प्रशासन को जांच का समय देंगे। हालांकि, छात्रों ने यह भी साफ कर दिया है कि यदि जल्द ही विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ और आरोपी शिक्षकों पर गाज नहीं गिरी, तो वे दोबारा सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे। फिलहाल, प्रशासन इस पूरे मामले की अंदरूनी जांच में जुट गया है, जिससे कॉलेज प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular