Homeक्राइम65 वर्षीय विधवा के घर में घुसकर छेड़छाड़, 20 हजार नकदी और...

65 वर्षीय विधवा के घर में घुसकर छेड़छाड़, 20 हजार नकदी और चांदी की पायल ले जाने का आरोप, न्याय की उम्मीद लेकर सराय अकिल थाने में चार घंटे बैठी रही पीड़िता पुलिस से नहीं मिला न्याय

65 वर्षीय विधवा के घर में घुसकर छेड़छाड़, 20 हजार नकदी और चांदी की पायल ले जाने का आरोप, न्याय की उम्मीद लेकर सराय अकिल थाने में चार घंटे बैठी रही पीड़िता पुलिस से नहीं मिला न्याय

कौशाम्बी । सराय अकिल थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय विधवा महिला ने गांव के ही सुनील कुमार पर घर में घुसकर जबरदस्ती और छेड़छाड़ करने के साथ 20 हजार रुपये नकद तथा करीब पांच तोला चांदी की पायल ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने 5 अक्टूबर को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।पीड़िता के अनुसार दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच आरोपी उसके घर में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर धमकाने का भी आरोप है। महिला का कहना है कि आरोपी ट्रंक में रखे करीब 20 हजार रुपये निकाल ले गया और उसके पैर में पहनी चांदी की पायल भी उतारकर ले गया। घटना किसी को बताने पर धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है।घटना के बाद पीड़िता न्याय की उम्मीद लेकर सराय अकिल थाने पहुंची और अपनी शिकायत पुलिस के सामने रखी। महिला का आरोप है कि वह करीब चार घंटे तक थाने में बैठी न्याय की आस लगाए रही, लेकिन इस दौरान उसका मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया। शिकायत में आरोपी बनाए गए व्यक्ति तक पुलिस नहीं पहुंची और न ही उसे थाने बुलाकर पूछताछ की गई।करीब चार घंटे बाद पीड़ित महिला को उसके भाई की सुपुर्दगी में वापस भेज दिया गया। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठना स्वाभाविक है कि गंभीर आरोपों की शिकायत लेकर थाने पहुंची एक बुजुर्ग महिला को तत्काल जांच और कार्रवाई के बजाय घंटों इंतजार क्यों करना पड़ा।अब पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और स्वयं के साथ हुई कथित घटना में न्याय दिलाने की मांग की है। सवाल यह भी है कि जब पीड़ित महिला न्याय की उम्मीद में थाने की चौखट पर बैठी रही, तो उसकी फरियाद पर कार्रवाई कब होगी

RELATED ARTICLES

Most Popular