HomeUncategorizedपुलिस लाइन में गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन, सफाई...

पुलिस लाइन में गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन, सफाई कर्मियों का सम्मान

उत्तर प्रदेश 2अक्टूबर 2026

पुलिस लाइन में गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन, सफाई कर्मियों का सम्मान

कौशाम्बी । 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर कौशाम्बी पुलिस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण सहित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राष्ट्रीय सलामी दी।कार्यक्रम में महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा और स्वच्छता के सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने पुलिस लाइन में कार्यरत सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था में सफाई कर्मियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन जनेश्वर पांडेय, क्षेत्राधिकारी यातायात भैया संतोष कुमार, प्रतिसार निरीक्षक समेत पुलिस लाइन में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी अमित सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विभिन्न शाखाओं के प्रभारी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।जनपद के समस्त थानों एवं पुलिस चौकियों पर भी गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस कर्मियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular