Homeप्रदेशईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा पर डीएम की नजर, राजनीतिक दलों के...

ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा पर डीएम की नजर, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ त्रैमासिक निरीक्षण

कौशाम्बी ब्यूरो। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने बुधवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की और व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयर हाउस की सुरक्षा से संबंधित बिंदुओं की जानकारी ली। उन्होंने सीसीटीवी कक्ष का निरीक्षण करते हुए निगरानी व्यवस्था का अवलोकन किया। इसके साथ ही लॉगबुक की जांच कर संबंधित अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था में आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुए निरीक्षण के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular