Homeराजनीतिकौशाम्बी में आज पशुधन राज्यमंत्री कृष्णा पासवान का दौरा, मेड़ई कल्याणी सेवा...

कौशाम्बी में आज पशुधन राज्यमंत्री कृष्णा पासवान का दौरा, मेड़ई कल्याणी सेवा ट्रस्ट के स्थापना दिवस समारोह में होंगी मुख्य अतिथि

कौशाम्बी में आज पशुधन राज्यमंत्री कृष्णा पासवान का दौरा, मेड़ई कल्याणी सेवा ट्रस्ट के स्थापना दिवस समारोह में होंगी मुख्य अतिथि

कौशाम्बी ब्यूरो। उत्तर प्रदेश सरकार की पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री कृष्णा पासवान शनिवार को कौशाम्बी और फतेहपुर के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह कौशाम्बी के मूरतगंज क्षेत्र में आयोजित मेड़ई कल्याणी सेवा ट्रस्ट के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे समारोह स्थल पर पहुंचेंगी।निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक राज्यमंत्री सुबह 10 बजे लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास से सड़क मार्ग द्वारा कौशाम्बी के लिए रवाना होंगी। दोपहर 12:30 बजे वह ग्राम पट्टी नरवर, मौजा देवरा, पोस्ट मूरतगंज स्थित मेड़ई कल्याणी सेवा ट्रस्ट के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगी। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व प्रांत प्रचारक राजेंद्र प्रसाद हैं।समारोह में शामिल होने के बाद राज्यमंत्री दोपहर तीन बजे फतेहपुर के लिए प्रस्थान करेंगी। शाम चार बजे उनका विधानसभा क्षेत्र खागा पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है। यहां से शाम छह बजे रवाना होकर वह शाम सात बजे फतेहपुर स्थित लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह पहुंचेंगी, जहां रात्रि विश्राम करेंगी।राज्यमंत्री का यह भ्रमण उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 की आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए निर्धारित किया गया है। उनके आगे के कार्यक्रम की जानकारी बाद में जारी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular