Uttar Pradesh 5 October 2026
सड़क पार करते मासूम को बाइक ने मारी टक्कर, पांच साल के आयुष की दर्दनाक मौत
कौशाम्बी । सराय अकिल थाना क्षेत्र के चौपुरवा गांव में रविवार शाम करीब पांच बजे दर्दनाक सड़क हादसे में पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बाइक सवार युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।जानकारी के मुताबिक चौपुरवा निवासी रोहित का करीब पांच वर्षीय पुत्र आयुष रविवार शाम सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बच्चा सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर चोटों के चलते उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और ग्रामीणों में हादसे को लेकर भारी आक्रोश है।


