Homeक्राइमदहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप,...

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप, ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत वांछित पति मोहित मिश्रा गिरफ्तार

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप, ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत वांछित पति मोहित मिश्रा गिरफ्तार

कौशाम्बी ब्यूरो। थाना कड़ाधाम पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत दहेज मृत्यु से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त मोहित मिश्रा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद विधिक कार्यवाही पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर 2026 को वादिनी अंजना देवी पत्नी स्वर्गीय राज कुमार निवासी पुरानी बाजार भरवारी, थाना कोखराज ने थाना कड़ाधाम में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि वर्ष 2021 में अपनी पुत्री का विवाह कड़ा चरही निवासी मोहित मिश्रा के साथ किया था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति और उसके अन्य परिजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि 14 नवंबर 2026 को मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई।

तहरीर के आधार पर थाना कड़ाधाम में मुकदमा अपराध संख्या 196/2026 धारा 80(2), 85, 115(2), 351(3) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

इसी मामले में 17 नवंबर 2026 को थाना कड़ाधाम पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त मोहित मिश्रा पुत्र स्वर्गीय सत्य नारायण निवासी ग्राम कड़ा चरही, थाना कड़ाधाम, जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना कड़ाधाम पुलिस शामिल रही

इसे भी पढे

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास, 30 हजार रुपये का अर्थदण्ड

कौशाम्बी ब्यूरो। थाना पिपरी क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में न्यायालय ने अभियुक्त सोनू पासी को 20 वर्ष के कठोर कारावास एवं 30 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया है।

दिनांक 26 फरवरी 2023 को वादी की तहरीर के आधार पर थाना पिपरी में मुकदमा अपराध संख्या 57/2023 धारा 363, 366, 376(3) भारतीय दंड संहिता एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के उपरान्त पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था।

शासन द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल के माध्यम से प्रभावी पैरवी की गई। इसी क्रम में 17 नवंबर 2026 को जनपद न्यायालय ने अभियुक्त को 20 वर्ष के कठोर कारावास एवं 30,000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया।

दोषी अभियुक्त सोनू पासी पुत्र छेद्दन पासी निवासी भीखपुर मेड़वारा, थाना पिपरी, जनपद कौशाम्बी है।

मामला थाना मंझनपुर क्षेत्र का है। 12 मई 2012 को वादी की तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 165/2012 धारा 363, 366, 365, 376, 504 और 506 भारतीय दंड संहिता के तहत दर्ज किया गया था। विवेचना पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था।

इसे भी पढ़े

बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में दो दोषियों को 10-10 वर्ष की सजा

प्रत्येक पर 18 हजार रुपये का अर्थदण्ड, 14 साल पुराने मामले में न्यायालय ने सुनाया फैसला

कौशाम्बी ब्यूरो। जनपद कौशाम्बी में 14 वर्ष पुराने दुष्कर्म के मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए 10-10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोनों दोषियों पर 18-18 हजार रुपये का अर्थदण्ड भी लगाया है।

शासन की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल ने मामले की प्रभावी पैरवी की। इसी के परिणामस्वरूप 17 नवंबर 2026 को न्यायालय ने दोनों अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।

दोषियों में मेहंदी हसन पुत्र बरकत अली निवासी ऐदलपुर भअनपुर तथा शादाब पुत्र इमामी निवासी कटरा भअनपुर, थाना मंझनपुर, जनपद कौशाम्बी शामिल हैं।

कृषक इंटर कॉलेज हिनौता में 560 छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी

साइबर ठगी से लेकर हनी ट्रैपिंग तक के तरीकों से कराया गया अवगत, 1930 हेल्पलाइन की दी जानकारी

कौशाम्बी ब्यूरो। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से कृषक इंटर कॉलेज हिनौता, महेवाघाट में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर जनपदीय साइबर सेल और साइबर क्राइम थाना की टीम ने कॉलेज के 560 छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी।

कार्यशाला में बताया गया कि साइबर अपराधी तरह-तरह के प्रलोभन देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं और उनकी जीवनभर की कमाई पर हाथ साफ कर देते हैं। ऐसे में किसी भी अनजान व्यक्ति के लालच, संदेश या फोन कॉल पर भरोसा करना आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है।

टीम ने बैंकिंग धोखाधड़ी, क्यूआर कोड स्कैन के नाम पर ठगी, व्हाट्सएप हैकिंग, ओएलएक्स के माध्यम से धोखाधड़ी, केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी, हनी ट्रैपिंग, डुप्लीकेट एप, ऑनलाइन लोन स्कैम, केबीसी के नाम पर फर्जीवाड़ा, सोशल मीडिया के जरिए ठगी, एटीएम फ्रॉड, सेक्सटॉर्शन और कंप्यूटर संबंधी साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों और शिक्षकों को बताया गया कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें, किसी के साथ ओटीपी और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें तथा संदिग्ध एप डाउनलोड करने से बचें।

कार्यशाला में गृह मंत्रालय भारत सरकार की साइबर हेल्पलाइन 1930 और आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in के बारे में भी जानकारी दी गई। साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना देरी किए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने और वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत करने की अपील की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular