Homeक्राइमअवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, 315 बोर का कारतूस बरामद

अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, 315 बोर का कारतूस बरामद

अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, 315 बोर का कारतूस बरामद

कौशाम्बी। चरवा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 315 बोर के अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में पुलिया के पास खड़ा था।

पुलिस के मुताबिक, 9 नवंबर की रात करीब 8:29 बजे रैय्या देह माफी से केसी का पुरवा जाने वाले मार्ग पर गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। कुछ दूर जाकर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान पहाड़पुर निवासी जुगेश पटेल उर्फ जुग्गू पुत्र रामसुमेर पटेल के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 315/2026 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेजा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular