HomeUncategorizedरामपथ गमन मार्ग पर दुर्घटना संभावित स्थानों का सघन निरीक्षण, सड़क सुरक्षा...

रामपथ गमन मार्ग पर दुर्घटना संभावित स्थानों का सघन निरीक्षण, सड़क सुरक्षा सुधारने के अधिकारियों को निर्देश

कौशाम्बी ब्यूरो। रामपथ गमन मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए क्षेत्राधिकारी यातायात भैया संतोष एवं आरटीओ कौशाम्बी ने मंगलवार को एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों और पुलिस बल के साथ दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।टीम ने बैरागीपुर चौराहा, सन्यासीपुर, मवई सन्यासीपुर, हिनौता, धाता मोड़, अजरोली मोड़ तथा थाना महेवाघाट क्षेत्र का भ्रमण कर सड़क की स्थिति, यातायात व्यवस्था और दुर्घटना संभावित बिंदुओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को देखा गया।अधिकारियों ने एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी के संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना संभावित स्थानों पर आवश्यक सुधारात्मक कार्य कराने तथा सड़क सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।3.

RELATED ARTICLES

Most Popular