जूनियर बालिका एथलेटिक्स के जिला स्तरीय ट्रायल 17 नवंबर को, चयनित खिलाड़ियों को मिलेगा मंडल स्तर पर खेलने का मौका
कौशाम्बी ब्यूरो। प्रयागराज में 24 और 25 नवंबर 2026 को प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में कौशाम्बी जिले की खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला एवं मंडल स्तरीय चयन और ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी गई हैं।
जिला खेल कार्यालय कौशाम्बी के अनुसार जिला स्तरीय चयन ट्रायल 17 नवंबर को अपराह्न चार बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम कौशाम्बी में आयोजित होगा। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 21 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में होगा।
ट्रायल में वही जूनियर बालिका एथलेटिक्स खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगी, जिनकी जन्मतिथि 24 नवंबर 2006 से 23 नवंबर 2008 के मध्य होगी। प्रतिभाग करने वाली खिलाड़ियों को आधार कार्ड, नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र, विद्यालय का बोनाफाइड प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र तथा पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।
जिला खेल कार्यालय ने पात्र बालिका खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि और समय पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने की अपील की है।


