लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मिले ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा, पुष्पगुच्छ भेंट कर किया आत्मीय स्वागत, प्राप्त किया मार्गदर्शन
कौशाम्बी ब्यूरो। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नेवादा संदीप मिश्रा ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कौशाम्बी के गौरव केशव प्रसाद मौर्य से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान संदीप मिश्रा ने उपमुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में मुलाकात हुई। संदीप मिश्रा ने उपमुख्यमंत्री से स्नेह और बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से हुई इस मुलाकात को संदीप मिश्रा ने अपने लिए महत्वपूर्ण अनुभव बताया। कौशाम्बी से विशेष जुड़ाव रखने वाले प्रदेश के उपमुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने सम्मान व्यक्त किया और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
संदीप मिश्रा ने इस आत्मीय भेंट की तस्वीर साझा करते हुए अपनी प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व से मिलने वाला मार्गदर्शन जनप्रतिनिधियों के लिए महत्वपूर्ण होता है। इससे क्षेत्र के विकास और जनसेवा से जुड़े कार्यों को बेहतर दिशा देने की प्रेरणा मिलती है।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नेवादा संदीप मिश्रा की उपमुख्यमंत्री से हुई इस मुलाकात को लेकर क्षेत्र में चर्चा रही।


