Homeटेक्नोलॉजी₹1.86 लाख करोड़ के ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज-III को कैबिनेट की मंजूरी

₹1.86 लाख करोड़ के ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज-III को कैबिनेट की मंजूरी

₹1.86 लाख करोड़ के ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज-III को कैबिनेट की मंजूरी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 30 सितंबर 2026 को ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज-III (GEC-III) योजना को मंजूरी दे दी। योजना पर कुल ₹1,86,405 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसका उद्देश्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 135 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा को बिजली ग्रिड से जोड़ने के लिए आवश्यक ट्रांसमिशन ढांचा तैयार करना है।योजना के तहत ₹1,36,378 करोड़ इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम के विकास पर खर्च होंगे, जबकि ₹50,000 करोड़ की लागत से 50 GWh क्षमता वाले बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम विकसित किए जाएंगे। केंद्र सरकार इसके लिए ₹54,082 करोड़ का वित्तीय सहयोग देगी।बैटरी स्टोरेज सिस्टम सौर और पवन ऊर्जा की अनियमित उपलब्धता को संतुलित करने, ग्रिड पर दबाव कम करने और गैर-सौर घंटों में बिजली की मांग पूरी करने में मदद करेंगे। योजना को 2032-33 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार के अनुसार यह 2030 तक 500 GW और 2035 तक 900 GW गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता के लक्ष्य को मजबूत करने के साथ बिजली व्यवस्था में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाने में मदद करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular