HomePolicसंविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, एसपी सत्यनारायण...

संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, एसपी सत्यनारायण ने दिलाई मौलिक कर्तव्यों के पालन की शपथ

संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, एसपी सत्यनारायण ने दिलाई मौलिक कर्तव्यों के पालन की शपथ

कौशाम्बी ब्यूरो। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को कौशाम्बी पुलिस के सभी कार्यालयों से लेकर थानों, चौकियों और अग्निशमन केंद्रों तक संविधान के प्रति निष्ठा और मौलिक कर्तव्यों के पालन का संकल्प लिया गया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने पुलिसकर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराते हुए मौलिक कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई।

पुलिस कार्यालय परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने पुलिसकर्मियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराते हुए शपथ दिलाई। इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालयों, थानों, पुलिस चौकियों और अग्निशमन केंद्रों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों और अग्निशमन अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों के प्रति निष्ठावान रहने तथा अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्पक्षता से निर्वहन करने का संकल्प दिलाया।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भारतीय संविधान में निहित आदर्शों को आत्मसात करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने, नागरिकों के अधिकारों का सम्मान करने और जनसेवा के दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाने की प्रतिबद्धता दोहराई। जनपद भर में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular