HomePolicपुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध...

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

कौशाम्बी ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने शिकायतकर्ताओं की बातों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा उनके शिकायती प्रार्थना पत्रों पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निष्पक्षता और गुणवत्तापूर्ण तरीके से जांच कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए पीड़ितों को त्वरित राहत उपलब्ध कराई जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

इसे भी पढ़े

विधानसभा चुनाव की तैयारियों की पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा, कानून-व्यवस्था और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश

कौशाम्बी ब्यूरो। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के मद्देनजर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी की। बैठक में जनपद की निर्वाचन संबंधी पुलिस व्यवस्थाओं और तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और संवेदनशीलता के दृष्टिगत स्थिति का आकलन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। निर्वाचन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण सूचनाओं और अभिलेखों को अद्यतन रखा जाए तथा चुनावी दायित्वों के निर्वहन के लिए जरूरी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्रवार आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समीक्षा गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक, सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी चुनाव सेल तथा प्रभारी जनपदीय अभिसूचना इकाई उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular