Homeक्राइमभाभी की बहन से शादी करने वाले युवक की संदिग्ध मौत, पलंग...

भाभी की बहन से शादी करने वाले युवक की संदिग्ध मौत, पलंग पर बैठी मिली लाश; आत्महत्या बताकर मामले पर पर्दा डालने में जुटी सराय अकिल पुलिस

कौशाम्बी ब्यूरो। सराय अकिल थाना क्षेत्र के कादिरपुर नेवादा गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। युवक की हत्या करने के बाद शव को आत्महत्या का रूप देने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर मिली तस्वीर में युवक का शव पंखे से बंधी डोरी के सहारे होने के बावजूद पलंग पर घुटनों के बल बैठी और झुकी हुई अवस्था में दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद सराय अकिल थाना पुलिस ने परिजनों की आत्महत्या वाली कहानी को आधार बनाकर उसी दिशा में बयान देना शुरू कर दिया है। जिस घटनास्थल की परिस्थितियां कई गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं, वहां पुलिस की जल्दबाजी ने उसकी निष्पक्षता पर ही सवालिया निशान लगा दिया है।जानकारी के मुताबिक सराय अकिल थाना क्षेत्र के कादिरपुर नेवादा गांव निवासी झल्लर सिंह के दो बेटे रिंकू सिंह और जैनेन्द्र कुमार सिंह गांव स्थित अपने घर में रहते थे। रिंकू सिंह की शादी के बाद उसके ससुराल पक्ष की रिश्तेदारी में जैनेन्द्र कुमार सिंह ने भी अपनी भाभी की बहन से शादी कर ली थी। बताया जाता है कि जैनेन्द्र की शादी के बाद से ही उसकी पत्नी और पिता के साथ आए दिन विवाद होता रहता था। पारिवारिक विवाद की वजह क्या थी, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन गांव में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। जैनेन्द्र का 11 वर्षीय बेटा आर्यन उर्फ जिगर भी है।बताया जाता है कि शनिवार की रात जैनेन्द्र का अपनी पत्नी और पिता के साथ जमकर विवाद हुआ था। इसके बाद रविवार की सुबह घर के बेडरूम में उसका शव संदिग्ध अवस्था में मिला। युवक का शव पलंग पर घुटनों के बल बैठी मुद्रा में था और गले में बंधी डोरी पंखे से जुड़ी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों के साथ ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची सराय अकिल थाना पुलिस ने भी परिजनों की आत्महत्या की बात का समर्थन करना शुरू कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियों को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिए बिना आत्महत्या की कहानी को आगे बढ़ाना पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

पलंग पर बैठी लाश और ढीली डोरी ने खड़े किए गंभीर सवाल

घटनास्थल की सामने आई तस्वीर में कई ऐसी परिस्थितियां दिखाई दे रही हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। युवक का शरीर फंदे से लटकने के बजाय पलंग पर घुटनों के बल बैठा और झुका हुआ दिखाई दे रहा है। दोनों पैर पलंग पर ही हैं और शरीर का भार डोरी पर पड़ता हुआ स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है। सामान्य फांसी की स्थिति में शरीर के लटकने और फंदे पर पड़ने वाले तनाव की जांच महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में पलंग पर बैठी अवस्था में शव मिलना अपने आप में गंभीर जांच का विषय है।
गले से नीचे की ओर डोरी ढीली होकर पलंग पर फैली दिखाई दे रही है। फंदा गले में किस तरह कसा हुआ था और डोरी पर कितना तनाव था, इसकी जांच जरूरी है। कमरे में फंदा लगाने के लिए इस्तेमाल किए गए स्टूल, कुर्सी या अन्य किसी सहारे की मौजूदगी भी जांच का विषय है। पंखे की स्थिति, डोरी बांधने का तरीका और शव की वास्तविक अवस्था का वैज्ञानिक परीक्षण होना चाहिए। तस्वीर में गले पर फंदे का निशान भी स्पष्ट दिखाई नहीं देता। ऐसे में पुलिस को केवल परिजनों के बयान पर निर्भर रहने के बजाय हर पहलू की गहन जांच करनी चाहिए।

पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच से खुलेगा मौत का रहस्य

जैनेन्द्र की मौत का वास्तविक कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट सबसे महत्वपूर्ण होगी। गले पर फंदे का निशान है या नहीं, वह मृत्यु से पहले बना था अथवा मृत्यु के बाद, मौत का कारण हैंगिंग है या कोई दूसरी वजह, इन सभी बिंदुओं की चिकित्सकीय जांच जरूरी है। इसके साथ ही डोरी पर फिंगरप्रिंट और अन्य फोरेंसिक साक्ष्य, कमरे के दरवाजे की स्थिति, घटना के समय घर में मौजूद लोगों और रात में हुए विवाद की भी जांच होनी चाहिए।

हत्या को आत्महत्या बताने की कोशिश तो नहीं कर रही पुलिस?

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल सराय अकिल थाना पुलिस की भूमिका को लेकर उठ रहा है। घटनास्थल की परिस्थितियां संदेह पैदा कर रही हैं, इसके बावजूद पुलिस ने परिजनों की बात को ही आधार बनाकर आत्महत्या की कहानी को स्वीकार कर लिया। आखिर पुलिस ने किस आधार पर आत्महत्या मान ली? क्या घटनास्थल से सभी जरूरी साक्ष्य जुटाए गए? क्या डोरी और कमरे की फोरेंसिक जांच कराई गई? क्या परिवार के सभी सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ हुई? इन सवालों का जवाब सामने आना जरूरी है।कौशाम्बी पुलिस की कार्यशैली को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। अब सराय अकिल थाना क्षेत्र की इस घटना में भी पुलिस की शुरुआती बयानबाजी ने संदेह को और गहरा कर दिया है। जिस मामले में घटनास्थल की परिस्थितियां गंभीर जांच की मांग कर रही हैं, उसमें पुलिस का आत्महत्या की बात पर जोर देना कहीं न कहीं उसकी निष्पक्ष विवेचना पर सवाल खड़े करता है। पुलिस का काम किसी की कहानी को दोहराना नहीं, बल्कि साक्ष्यों के आधार पर सच्चाई सामने लाना है।
क्षेत्र के लोगों ने पुलिस अधीक्षक और उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि उच्च अधिकारी स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कराएं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ फोरेंसिक साक्ष्यों की बारीकी से जांच कराएं। यदि जैनेन्द्र की हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है तो इसमें शामिल आरोपियों के साथ साक्ष्य मिटाने वालों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।अब देखना यह है कि पुलिस के उच्चाधिकारी जैनेन्द्र की संदिग्ध मौत को गंभीरता से लेते हैं या सराय अकिल थाना पुलिस की आत्महत्या वाली थ्योरी के आधार पर ही मामले की जांच आगे बढ़ती है। पलंग पर घुटनों के बल मिली लाश, गले में बंधी ढीली डोरी और घटना से पहले हुआ पारिवारिक विवाद ऐसे बिंदु हैं, जिनकी अनदेखी कर मौत के रहस्य से पर्दा नहीं उठाया जा सकता।

भाभी की बहन से शादी करने वाले युवक की संदिग्ध मौत, पलंग पर बैठी मिली लाश; आत्महत्या बताकर मामले पर पर्दा डालने में जुटी सराय अकिल पुलिस

कौशाम्बी ब्यूरो। सराय अकिल थाना क्षेत्र के कादिरपुर नेवादा गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। युवक की हत्या करने के बाद शव को आत्महत्या का रूप देने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर मिली तस्वीर में युवक का शव पंखे से बंधी डोरी के सहारे होने के बावजूद पलंग पर घुटनों के बल बैठी और झुकी हुई अवस्था में दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद सराय अकिल थाना पुलिस ने परिजनों की आत्महत्या वाली कहानी को आधार बनाकर उसी दिशा में बयान देना शुरू कर दिया है। जिस घटनास्थल की परिस्थितियां कई गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं, वहां पुलिस की जल्दबाजी ने उसकी निष्पक्षता पर ही सवालिया निशान लगा दिया है।जानकारी के मुताबिक सराय अकिल थाना क्षेत्र के कादिरपुर नेवादा गांव निवासी झल्लर सिंह के दो बेटे रिंकू सिंह और जैनेन्द्र कुमार सिंह गांव स्थित अपने घर में रहते थे। रिंकू सिंह की शादी के बाद उसके ससुराल पक्ष की रिश्तेदारी में जैनेन्द्र कुमार सिंह ने भी अपनी भाभी की बहन से शादी कर ली थी। बताया जाता है कि जैनेन्द्र की शादी के बाद से ही उसकी पत्नी और पिता के साथ आए दिन विवाद होता रहता था। पारिवारिक विवाद की वजह क्या थी, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन गांव में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। जैनेन्द्र का 11 वर्षीय बेटा आर्यन उर्फ जिगर भी है।बताया जाता है कि शनिवार की रात जैनेन्द्र का अपनी पत्नी और पिता के साथ जमकर विवाद हुआ था। इसके बाद रविवार की सुबह घर के बेडरूम में उसका शव संदिग्ध अवस्था में मिला। युवक का शव पलंग पर घुटनों के बल बैठी मुद्रा में था और गले में बंधी डोरी पंखे से जुड़ी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों के साथ ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची सराय अकिल थाना पुलिस ने भी परिजनों की आत्महत्या की बात का समर्थन करना शुरू कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियों को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिए बिना आत्महत्या की कहानी को आगे बढ़ाना पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

पलंग पर बैठी लाश और ढीली डोरी ने खड़े किए गंभीर सवाल

घटनास्थल की सामने आई तस्वीर में कई ऐसी परिस्थितियां दिखाई दे रही हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। युवक का शरीर फंदे से लटकने के बजाय पलंग पर घुटनों के बल बैठा और झुका हुआ दिखाई दे रहा है। दोनों पैर पलंग पर ही हैं और शरीर का भार डोरी पर पड़ता हुआ स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है। सामान्य फांसी की स्थिति में शरीर के लटकने और फंदे पर पड़ने वाले तनाव की जांच महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में पलंग पर बैठी अवस्था में शव मिलना अपने आप में गंभीर जांच का विषय है।
गले से नीचे की ओर डोरी ढीली होकर पलंग पर फैली दिखाई दे रही है। फंदा गले में किस तरह कसा हुआ था और डोरी पर कितना तनाव था, इसकी जांच जरूरी है। कमरे में फंदा लगाने के लिए इस्तेमाल किए गए स्टूल, कुर्सी या अन्य किसी सहारे की मौजूदगी भी जांच का विषय है। पंखे की स्थिति, डोरी बांधने का तरीका और शव की वास्तविक अवस्था का वैज्ञानिक परीक्षण होना चाहिए। तस्वीर में गले पर फंदे का निशान भी स्पष्ट दिखाई नहीं देता। ऐसे में पुलिस को केवल परिजनों के बयान पर निर्भर रहने के बजाय हर पहलू की गहन जांच करनी चाहिए।

पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच से खुलेगा मौत का रहस्य

जैनेन्द्र की मौत का वास्तविक कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट सबसे महत्वपूर्ण होगी। गले पर फंदे का निशान है या नहीं, वह मृत्यु से पहले बना था अथवा मृत्यु के बाद, मौत का कारण हैंगिंग है या कोई दूसरी वजह, इन सभी बिंदुओं की चिकित्सकीय जांच जरूरी है। इसके साथ ही डोरी पर फिंगरप्रिंट और अन्य फोरेंसिक साक्ष्य, कमरे के दरवाजे की स्थिति, घटना के समय घर में मौजूद लोगों और रात में हुए विवाद की भी जांच होनी चाहिए।

हत्या को आत्महत्या बताने की कोशिश तो नहीं कर रही पुलिस?

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल सराय अकिल थाना पुलिस की भूमिका को लेकर उठ रहा है। घटनास्थल की परिस्थितियां संदेह पैदा कर रही हैं, इसके बावजूद पुलिस ने परिजनों की बात को ही आधार बनाकर आत्महत्या की कहानी को स्वीकार कर लिया। आखिर पुलिस ने किस आधार पर आत्महत्या मान ली? क्या घटनास्थल से सभी जरूरी साक्ष्य जुटाए गए? क्या डोरी और कमरे की फोरेंसिक जांच कराई गई? क्या परिवार के सभी सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ हुई? इन सवालों का जवाब सामने आना जरूरी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular