आंवले के बाग में रखवाली कर रहे युवक को मारी थी गोली, हत्या के प्रयास में तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार
कौशाम्बी ब्यूरो। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में करारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी करारी थाना क्षेत्र के बैसकांटी गांव के निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार, 22 नवंबर 2026 को चरवा थाना क्षेत्र के गड़रिया तारा गांव निवासी सुरेश कुमार अपने दो साथियों के साथ बैसकांटी गांव स्थित आंवले के बाग की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान गांव के चार लोग बाग में पहुंचे और आंवले तोड़ने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचे से गोली चला दी गई, जो सुरेश कुमार के कूल्हे में लगी और आर-पार निकल गई।
पीड़ित की तहरीर पर करारी थाने में मुकदमा अपराध संख्या 379/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए करारी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन वांछित अभियुक्तों दिनेश कुमार पुत्र करन सरोज, सुभाष पुत्र श्रीपाल और सत्यम सरोज पुत्र बच्चू लाल निवासी बैसकांटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
यह दुर्घटना ठठिया थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 209 पर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रधानाचार्य और एक छात्र की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए कानपुर हायर सेंटर रेफर किया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती घायल छात्राओं का हाल जाना और उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कौशाम्बी के स्कूली बच्चों के साथ हुए इस दर्दनाक हादसे की खबर से जिले में शोक और चिंता का माहौल है।


