Homeक्राइमऑपरेशन चक्रव्यूह में कौशाम्बी पुलिस की कार्रवाई, चार महीने पुरानी चोरी का...

ऑपरेशन चक्रव्यूह में कौशाम्बी पुलिस की कार्रवाई, चार महीने पुरानी चोरी का खुलासा कर चोर गिरफ्तार, दो वारंटी भी पकड़े गए

ऑपरेशन चक्रव्यूह में कौशाम्बी पुलिस की कार्रवाई, चार महीने पुरानी चोरी का खुलासा कर चोर गिरफ्तार, दो वारंटी भी पकड़े गए

कौशाम्बी ब्यूरो। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कौशाम्बी पुलिस ने दो थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए चोरी के एक वांछित अभियुक्त समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पश्चिम शरीरा पुलिस ने चार महीने पहले हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन, चांदी की पायल, बिछिया और 2,220 रुपये बरामद किए गए हैं। वहीं कौशाम्बी थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

घर में घुसकर उड़ाए थे मोबाइल और जेवर, चार महीने बाद पकड़ा गया आरोपी

पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बसैरा गांव में 25 जुलाई 2026 को चोरी की घटना हुई थी। गांव निवासी विद्यासागर मिश्रा पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि रात में अज्ञात चोर उनके घर में घुसकर आभूषण और मोबाइल फोन चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 136/2026 धारा 331(2)/305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

चोरी की घटना में वांछित आरोपी महेंद्र उर्फ ननका पुत्र अमृतलाल निवासी बसैरा को पश्चिम शरीरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बसैरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 24 जुलाई की रात उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर गांव के ही विद्यासागर मिश्रा के घर से दो मोबाइल फोन और कुछ जेवर चोरी किए थे। चोरी किए गए कुछ आभूषण राह चलते लोगों को बेच दिए गए थे और उनसे मिले रुपये दोनों ने आपस में बांट लिए थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास चोरी की रकम में से 2,220 रुपये शेष बचे थे। इसके अलावा एक जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछिया और एक मोबाइल फोन भी उसके पास मौजूद था। आरोपी इन सामानों को बेचने का प्रयास कर रहा था।

चोरी का मोबाइल, पायल और बिछिया बरामद

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक मोबाइल फोन, 2,220 रुपये नकद, सफेद धातु की एक जोड़ी पायल और चार बिछिया बरामद की हैं। मामले में दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

कौशाम्बी थाना पुलिस ने दो वारंटियों को पकड़ा

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कौशाम्बी थाना पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें बड़ा गढ़वा गांव निवासी बचई लाल निषाद पुत्र स्वर्गीय लखन, जो वर्ष 2015 के आबकारी अधिनियम से संबंधित मुकदमे में वांछित था, तथा कायमपुर गांव निवासी दिनेश पुत्र बाबूलाल, जो वर्ष 2017 के मारपीट और धमकी से संबंधित मुकदमे में वारंटी था, शामिल हैं।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। दोनों थानों की कार्रवाई में संबंधित थाना पुलिस की टीमें शामिल रहीं।

इसे भी पढ़े

कौशाम्बी में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एसपी सत्यनारायण ने पांच थानों में नए प्रभारी किए तैनात, छह निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

कौशाम्बी ब्यूरो। जनपद में पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गैर जनपद स्थानांतरण के बाद रिक्त हुए पदों पर नई तैनाती करते हुए पांच थानों में नए प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही एक थानाध्यक्ष का कार्यक्षेत्र भी बदला गया है। एसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक आलोक कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना कोखराज बनाया गया है। निरीक्षक प्रदीप कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक सराय अकिल, निरीक्षक नरेंद्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक मंझनपुर, निरीक्षक रमाशंकर सरोज को प्रभारी निरीक्षक कड़ाधाम तथा निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक चरसा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं उपनिरीक्षक धीरेन्द्र सिंह को थानाध्यक्ष चरसा के पद से हटाकर थानाध्यक्ष पिपरी नियुक्त किया गया है। इस फेरबदल के बाद संबंधित थानों में नई नेतृत्व व्यवस्था लागू होगी।

पुलिस अधीक्षक ने यह बदलाव जनहित, प्रशासनिक व्यवस्था के सुचारु संचालन और अपराध नियंत्रण को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया है। सभी अधिकारियों को अपनी नई जिम्मेदारी संभालते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और पुलिस कार्यप्रणाली को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular